RADA
सेहत

हर साल बढ़ता खतरा! दुनिया में सबसे आम हैं ये 5 कैंसर, जो 6 लोगों में से 1 की बन रहा मौत की वजह

World Cancer Day: आज यानी 4 फरवरी को पूरी दुनिया में ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का एकमात्र उद्देश्य लोगों को इस जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर इसके लक्षणों को पहचानने के लिए प्रोत्साहित करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कैंसर आज मानवता के लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है जो हर साल करोड़ों परिवारों को उजाड़ रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डराने वाले आंकड़े: हर साल 1 करोड़ मौतें

कैंसर की भयावहता का अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है। साल 2020 और 2022 में दुनिया भर में लगभग 1-1 करोड़ लोगों की मौत सिर्फ कैंसर की वजह से हुई। आज दुनिया में होने वाली हर 6 मौतों में से 1 मौत का कारण कैंसर है। हैरानी की बात यह है कि हर साल करीब 4 लाख बच्चे भी इस घातक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

PunjabKesari

सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर और उनके प्रकार

WHO के अनुसार ये 5 कैंसर दुनिया में सबसे ज्यादा कॉमन हैं:

  1. ब्रेस्ट कैंसर: महिलाओं में सबसे आम (2020 में 22.6 लाख नए केस)।
    1. लंग कैंसर (फेफड़ों का कैंसर): सबसे ज्यादा जानलेवा, अकेले 18 लाख मौतें इसी से हुईं।
    2. कोलन और रेक्टम कैंसर: आंतों से जुड़ी यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है।
    3. प्रोस्टेट कैंसर: पुरुषों में इसके मामले काफी अधिक देखे जा रहे हैं।
    4. स्किन कैंसर: धूप और रेडिएशन के कारण इसका खतरा बढ़ रहा है।
  2. PunjabKesari

    क्यों हो रहा है कैंसर? 

    विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर अचानक नहीं होता हमारी कुछ आदतें इसे न्योता देती हैं। करीब 30% मौतें इन वजहों से होती हैं:

    • नशा: तंबाकू और शराब का अत्यधिक सेवन।
    • खराब लाइफस्टाइल: मोटापा, एक्सरसाइज की कमी और जंक फूड।
    • प्रदूषण: जहरीली हवा और रसायनों के संपर्क में आना।
    • संक्रमण: HPV (सर्वाइकल कैंसर के लिए) और हेपेटाइटिस बी/सी (लिवर कैंसर के लिए)।

    PunjabKesari

    राहत की बात: 50% तक कैंसर से बचाव मुमकिन

    डॉक्टरों का मानना है कि यदि लोग अपनी जीवनशैली में सुधार करें तो 30 से 50 प्रतिशत कैंसर को होने से रोका जा सकता है। अगर पहली या दूसरी स्टेज में ही कैंसर का पता चल जाए तो सही इलाज से मरीज की जान बचाई जा सकती है। 40 की उम्र के बाद बॉडी चेकअप कराते रहें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका