मनोरंजन

फिल्म ‘स्पिरिट’ अगले साल 5 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी

फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज को लेकर चल रही खबरों के बीच मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म तय तारीख 5 मार्च 2027 को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का काम प्लान के अनुसार चल रहा है और किसी तरह की देरी नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में हैं। निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिर से साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने पहले एनिमल जैसी हिट फिल्म दी थी। फिल्म में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई भी नजर आएंगे।

‘स्पिरिट’ एक बड़ी पैन-वर्ल्ड फिल्म है, जो 8 भाषाओं में रिलीज होगी। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और भद्रकाली पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा ने संभाली है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका