खेल

सीनियर विमेंस T20 ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला, उदयपुर में झारखंड के खिलाफ खेला गया मैच

राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा एम पी एम एस सी सीनीयर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्राफी 2026 का आयोजन दिनांक 06 सितंबर 2026 से किया जा रहा है। जिसमें फायनल टी 20 मैच दिनांक 12 सिंतबर 2026 को मीराज किकेट मैदान, उदयपुर, राजस्थान में झारखंड टीम के विरुद्ध खेला गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एमपी एमएससी सीनीयर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्राफी 2026 का उपविजेता बना छत्तीसगढ

झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 148 रन बनाये। 46 रनों पर 4 विकेट गवांने के बाद झारखंड ने दुर्गा मुर्मू के 35 रन, अश्वनी कुमारी के 35 रन तथा शिखा के 30 रनों की बदौलत 148 रनों का सम्मानजनक तथा चुनौतीपुर्ण स्कोर खडा किया। दुर्गा मुर्मु तथा शिखा ने पांचवे विकेट के लिये 56 रनों की साझेदारी की।

छत्तीसगढ के गेंदबाजों ने आज अपनी लय खोते हुये अपेक्षाकृत ज्यादा रन खर्च किये तथा झारखंड के शुरुवाती विकेट लेने के बाद मध्यमक्रम के बल्लेबाजो को रन बनाने के मौके दिये। छत्तीसगढ की ओर से उर्मिला हरीना ने 3 विकेट, प्रिति यादव तथा श्रद्धा वैश्णव ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये छत्तीसगढ 19.3 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर केवल 132 रन ही बना सकी। छत्तीसगढ की ओर से प्रांरभिक बल्लेबाज प्रत्युशा ने अपना शानदार खेल जारी रखते हुये 49 रन बनाये। उनके अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे तथा आसानी से अपनी विकेट खोते चले गये।

झारखंड टीम की ओर से ममता पासवान ने 4 विकेट, शिखा तथा देवयानी प्रसाद ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

झारखंड ने मैच 16 रनों से जीत लिया।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका