राज्य
Trending

भूगर्भ से निकल रहे पानी का प्रवाह थमा

जैसलमेर । जैसलमेर के मोहनगढ़ में बीते तीन दिन से ट्यूबवेल कोलैप्स होने के बाद भूगर्भ से निकल रहे पानी का बहाव अब बंद हो गया है। रविवार देर रात पानी के साथ ही निकलने वाली गैस भी बंद हो चुकी है। इस संबंध में लगातार प्रयास किये गए जा रहे थे। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्दी ही विशेषज्ञों की टीमें माैके पर आएंगी।

ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

उन्होंने आमजन ने उस क्षेत्र में न जाने की अपील की है। उधर प्रभावित जमीन से जहरीली गैस के रिसाव और जमीन धंसने की आशंका काे देखते हुए धरती में समाए ट्रक और बोरिंग मशीन निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी नहीं चलाया जा रहा है। ऑयल कंपनी के विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। फिलहाल इस इलाके को खाली करवा लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : मूंगदाल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिशेज

ये खबर भी पढ़ें : CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए लास्ट डेट बढ़ी

उल्लेखनीय है कि जैसलमेर के मोहनगढ़ स्थित चक-27 बीडी के 3 जोरा माइनर के पास 28 दिसंबर की सुबह भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह के खेत में बोरवेल की खुदाई के दौरान अचानक पानी की धारा फूट पड़ी थी। पानी की धारा जमीन से कई फीट ऊपर तक उठते हुए गिरने लगी। खेत में नदी की तरह पानी बहने लगा। पानी के साथ गैस और कीचड़ भी आने लगा। अचानक भारी मात्रा में पानी निकलने के कारण मौके पर बड़ा गड्डा बन गया। बोरवेल की खुदाई कर रही मशीन ट्रक के साथ धंस गई। यह देखकर मौके पर खुदाई कर रहे ग्रामीण और अन्य लोग मौके से दूर भाग गए।लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन के साथ भूजल विभाग को दी तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। मीठे पानी के लिए इस बोरवेल गहराई में खुदवाया था ।

ये खबर भी पढ़ें : राहा कपूर ने पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल

मोहनगढ़ के उप तहसीलदार ललित चारण ने बताया कि विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इस जगह पर कभी भी फिर से रिसाव शुरू हो सकता है। ये गैस हानिकारक भी हो सकती हैं। भूमि धंसने और विस्फोट जैसी घटना भी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : नई कार खरीदने के दौरान इन 6 चीजों का रखें ध्यान

कलेक्टर प्रताप सिंह ने घटनास्थल और उसके आस-पास किसी भी सामान्य व्यक्ति-पशुओं के आने-जाने पर पाबंदी लगाई गई है। 29 दिसंबर की रात उन्होंने आदेश जारी कर धारा 163 लगाई है। इस आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि इस तरह के हालात में आमजन की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसलिए सुथार मंडी के 27 बीडी के आस-पास के क्षेत्र में आमजन के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बहते पानी या गैस के रिसाव के कारण पशुओं या आमजन को नुकसान हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : OnePlus 13 सीरीज को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा,फीचर्स के साथ लीक हुई कीमत

कलेक्टर ने बताया कि ऑयल-गैस कंपनियों की विशेषज्ञों ने जो सैंपल लिया है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का काम शुरू होगा। फिलहाल प्रभावित इलाके में सामान्य नागरिकों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें : सुनीता ने बताया कैसा है गोविंदा संग उनका रिश्ता

ट्रक और बोरिंग मशीन पानी में समाने की घटना के बाद प्रशासन ने 500 मीटर के रेडियस का इलाका खाली करवा चुका है। ओएनजीसी, केयर्न इंडिया और ऑयल इंडिया के विशेषज्ञों को मौके पर बुलाया गया था। विशेषज्ञों ने 29 दिसंबर की दोपहर सैंपल लिए थे।

ये खबर भी पढ़ें : दिल के लिए फायदेमंद हैं लाल रंग के फल

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper