छत्तीसगढ़
Trending

स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन 10 के जोन गैंग एवं जोन 6 के वार्ड 59 के सफाई गैंग का औचक निरीक्षण किया

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही द्वारा नगर निगम जोन क्रमांक 10 के जोन गैंग का एवं जोन क्रमांक 6 के वार्ड 59 के सफाई गैंग की स्वच्छता व्यवस्था औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कर्मचारियों की संख्या अत्यंत कम पाईं गई, जबकि पूर्व में भी नोटिस एवं समझाइश दी गयी है, उसके बावजूद भी कोई सुधार नहीं पाया गया ।

चूंकि सफाई एवं स्वच्छता का क्षेत्र संवेदनशील और आमजनों के स्वास्थ्य से जुड़ा क्षेत्र होता है, जिसमें इस प्रकार संख्या कम रहने से सफाई व्यवस्था लगातार प्रभावित न होने पाए, अतः उक्त ठेका निरस्त करने की नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करने के लिए नगर निगम जोन 10 एवं 6 के जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper