खेल

भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

पेरिस ओलंपिक 2024 का नौवां दिन भारत के लिए मिला जुला रहा। एक तरह भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, लक्ष्य सेन डेनमार्क के खिलाफ पुरुष एकल वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला गंवा बैठे।

ये खबर भी पढ़ें : नगरीय निकायों के जनसमस्या निवारण शिविरों में शुरूआती 6 दिनों में मिले साढ़े 26 हजार आवेदन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में

भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में हराकर लगातार दूसरी बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में जगह बनाई। चार क्वार्टर की समाप्ति के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें : चाय के साथ भूलकर कभी न खाएं ये चीजें

दोनों ही टीमों ने निर्धारित समय तक बढ़त लेने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमे भारत ने 4-2 से ब्रिटेन को मात दी। भारत इस मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था क्योंकि दूसरे ही क्वार्टर में अमित रोहिदास को रेड कार्ड दे दिया गया था जिस कारण वह पूरे मैच से बाहर हो गए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और अंत तक ब्रिटेन को कड़ी टक्कर दी।

ये खबर भी पढ़ें : विश्व शांति एवं कल्याण के लिए विहंगम योग संत-समाज की राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा होगी लाभदायी : मुख्यमंत्री साय

भारतीय टीम ने इस तरह पदक के लिए एक और कदम बढ़ा दिया है। अगर भारत सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रहा तो कम से कम रजत पदक पक्का कर लेगा। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला छह अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Paris Olympics: Deepika lost in the last-8 match

Back to top button
📰 E-Paper