छत्तीसगढ़
Trending

हाऊसिंग बोर्ड में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा सदन में उठा , विधायक रिकेश सेन की याचिका पर हुआ गंभीरता से विचार

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए दी गई चार प्रमुख याचिकाओं का विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आसंदी से पढ़ा गया। श्री सेन की याचिका को विधानसभा ने गंभीरता से लिया है।

आपको बता दें कि विधायक रिकेश सेन की जिन याचिकाओं का आज विधानसभा अध्यक्ष ने पठन कर उस पर शीघ्र विचार करने कहा उनमें गोकुल नगर से कचांदुर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, कोहका से भेलवा तालाब तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं तथा वार्ड क्रमांक 24 एवं 25 के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रारंभ करना प्रमुख है।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button