छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम ने अटल जी की लोकप्रिय कविताओं की वाल राइटिंग करवाकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता को दी आदरांजली

लोकप्रिय कविताओं की वाल राइटिंग बनी आमजनों के आकर्षण का केन्द्र 

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने जोन क्रमांक 6 के माध्यम से भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेई को उनकी जन्म शताब्दी 25 दिसम्बर 2024 को सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी शहर रायपुर के अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड भाठागांव के समीप श्री नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर से पास सार्वजनिक स्थल पर अटल जी के द्वारा रचित दो लोकप्रिय कविताओं को सुन्दर आर्ट वर्क वाल राइटिंग करवाकर विनम्र आदरांजली अर्पित की है।

अटलजी के सुन्दर आर्ट वर्क फोटो सहित उनकी जनप्रिय कविताएं ” क्या हार में, क्या जीत में किंचित भयभीत नहीं मैं कर्तव्य पथ पर जो भी मिला यह भी सही वो भी सही वरदान नहीं मांगूगा हो कुछ पर हार नहीं मानूँगा….” एवं “गीत नया गाता हूं….” अटल जी द्वारा रचित ये लोकप्रिय कविताएं सुशासन दिवस पर आमजनों के मध्य आकर्षण का केन्द्र बनी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button