छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम राजस्व विभाग ने 5 दिनों में 5 करोड़ 40 लाख रूपये से अधिक की राजस्व वसूली

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायादारों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। बड़े बकायादारों को लगातार बिल डिमांड की नोटिस, सीलिंग की कार्रवाई, चैटबोट के माध्यम से डिमांड बिल का वितरण और कॉल सेंटर से बकायादारों को बकाया की जानकारी दी जा रही है। होली के बाद नगर निगम राजस्व अमले द्वारा लगातार वसुली हेतु की जा रही कार्यवाही के कारण 5 दिनों में लगभग 5 करोड़ 40 लाख से भी अधिक की राजस्व वसूली बड़े बकायादारों से की जा चुकी है।


20000 रूपये से 50000 रूपये तक के बकाया राशि वालों को भेजे गए नोटिस के कारण 643 बड़े बकायादारों से 1 करोड़ 92 लाख की वसूली हुई है।
.50000 रूपये से 1लाख रूपये तक के बकाया राशि वालों को भेजे गए नोटिस के कारण 167 बड़े बकायादारों से 1 करोड़ 12 लाख की वसूली हुई है।
1 लाख रूपये से अधिक के बकाया राशि वालों को भेजे गए नोटिस के कारण 93 बड़े बकायादारों से 2 करोड़ 36 लाख की वसूली हुई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper