देश-विदेश
Trending

धर्मेंद्र के निधन की खबरें निकली गलत, बेटी ईशा देओल बोलीं- उनकी हालत स्थिर, रिकवर कर रहे

रक्षा मंत्री राजनाथ ने पहले शोक जताया, फिर पोस्ट हटाई

मुंबई । अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) का नाम इस वक्त चर्चाओं में बना हुआ है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र (Dharmendra) की हाल ही में मौत की झूठी खबर फैली, जिसके बाद सुर्खियां तेज हो गईं। अब उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री एशा देओल (Esha Deol) ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि उनके पिता जीवत हैं।

एशा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर करते हुए धर्मेंद्र की मौत की खबर को महज अफवाह करार दिया है। इसके साथ ही अभिनेत्री ने उनकी हेल्थ का ताजा अपडेट भी साझा किया है।

हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा- जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें।
मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आई थी।

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर शोक जताया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।

जीवित हैं धर्मेंद्र
सोमवार से धर्मेंद्र को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिन ऐसी खबर सामने आई थी कि वह वेंटिलेटर हैं और आज सुबह उनके निधन की खबरें तेज हो गईं, जिसका तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाने लगा। लेकिन वह एशा देओल ने धर्मेंद्र की मौत की खबर को महज अफवाह बताते हुए सच्चाई की तस्वीर पेश की है। एशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है-“मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।”

 

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका