छत्तीसगढ़
Trending

नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे को प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम रायपुर के पदाधिकारियों ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर । आज रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर  मीनल चौबे से मिलकर प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष  संजय एडे़ सहित पदाधिकारियों ने बुके प्रदत्त करते हुए प्रथम नागरिक महापौर पद का कार्यभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनायें दीं।

अध्यक्ष ने संघ की प्रमुख मांगों के संबंध में अवगत कराते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों को नगर निगम से सीधा वेतन भुगतान करने, 4000 रू. श्रम सम्मान निधि प्रदान करने सहित अन्य प्रमुख मांगो के संबंध में महापौर से चर्चा की गई। जिस पर महापौर  चौबे ने संघ की मांगो को पूरा करवाने के प्रति आश्वस्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी पवन चवरगुवाल, देवेन्द्र साहू, गिरधारी साहू, मनीष तिवारी, गुलशन ताम्रकार, हेमंत फरिकार, रवि साहू, भोला साहू, ललित साहू, शबाना बेगम, नीलू शर्मा, रीता राव, शकुन हरपाल, संजना हरपाल, सावित्री उपस्थित थे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button