मनोरंजन

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की मौत की असली वजह आई सामने

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर ने सभी स्तब्ध हैं। शुरुआत में माना गया कि पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, संजय कपूर की मौत की असली वजह मधुमक्खी का डंक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि खेल के दौरान उन्हें मधुमक्खी ने काटा, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हुआ और उनकी जान चली गई। इस अप्रत्याशित कारण ने सभी को चौंका दिया है।

संजय कपूर की मृत्यु कैसे हुई?रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय संजय कपूर का निधन लंदन में पोलो खेलते समय हुआ। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में घुस गई। इसके बाद उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके असामयिक निधन से कपूर परिवार और उनके करीबी गहरे सदमे में हैं। संजय के निधन की खबर आने के बाद इंडस्ट्री से लेकर उनके प्रशंसकों तक में हर कोई शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। इस अप्रत्याशित घटना से संजय कपूर की मौत की खबर से सभी हैरान हैं।

करिश्मा कपूर के थे पूर्व पतिसंजय कपूर ने 2003 में अभिनेत्री करिश्मा कपूर से शादी की थी। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। हालाँकि, शादी के 13 साल बाद उनका तलाक हो गया। करिश्मा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की। संजय कपूर ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा था, “अहमदाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण एयर इंडिया दुर्घटना। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं, इस दुर्घटना से प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कठिन समय का सामना करने की शक्ति दे।” अब संजय कपूर की अचानक मौत ने उनके प्रसंशक और फिल्म जगत के लाेग स्तब्ध हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button