अन्यछत्तीसगढ़

अशोका रतन रेसीडेंसीयल को आपरेटिव सोसायटी शंकर नगर के रहवासियों ने महापौर मीनल चौबे से मिलकर अशोका रतन परिसर में शीघ्र जल संकट दूर करने किया अनुरोध

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के प्रथम तल पर महापौर कार्यालयीन कक्ष में पहुंचकर शंकरनगर स्थित अशोका रतन परिसर कम्युनिटी हॉल के पीछे अशोका रतन रेसीडेंसीयल को आपरेटिव सोसायटी के रहवासियों सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री प्रसन्न शर्मा, कलेक्टर सूडा श्री शशांक पाण्डेय, श्री श्याम नारंग, श्री दीपक गुप्ता एवं रहवासियों ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मुलाकात की एवं उन्हें अशोका रतन परिसर शंकरनगर में जल की समस्या दूर करने का अनुरोध किया। अशोका रतन परिसर शंकरनगर में 20 हजार से अधिक व्यक्ति निवास करते है एवं वहां नगर निगम की पाईप लाईन में सप्लाई रहवासियों के अनुसार कम मात्रा में होती है।

रायपुर : नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने अशोका रतन रेसीडेंसीयल को आपरेटिव सोसायटी के रहवासियों की जल समस्या को ध्यानपूर्वक सुना एवं उन्हें विनम्र सुझाव दिया कि वहां के रहवासी अपने निजी व्यय से सोसायटी परिसर में नल कनेक्शन में वाटर मीटर लगवाये ताकि जितनी खपत हो उतना ही पानी का देयक आगे मीटर रीडिंग से प्राप्त हो सके जो रहवासियों के लिए सुविधाजनक हो और पेयजल की बचत के महत्वपूर्ण कार्य में सोसायटी के रहवासी भागीदार बन सके।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि धरती माता को पानी वापस लौटाने अशोक रतन रेसीडेंसीयल को आपरेटिव सोसायटी के रहवासी आगे आये एवं अपने निवास में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम शीघ्र लगाये जिससे वर्षा जल संचयन प्रभावी तरीके से हो सके एवं परिसर की जलसमस्या का समाधान शीघ्र हो सके। महापौर ने कहा कि नगर निगम रायपुर द्वारा डूंडा में नया वाटर फिल्टर प्लांट बनाने का कार्य शीघ्र शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ किया जायेगा। फिल्टर प्लांट चालू होने के बाद पर्याप्त पानी आपूर्ति की व्यवस्था नगर निगम के माध्यम से सहजता से हो सकेगी एवं नागरिको को जलसंकट का सामना गर्मी में नहीं करना पडेगा।

CG News: नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

इस दौरान महापौर कक्ष में नगर निगम जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू, अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा और कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव एवं उपअभियंता जल श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति रही.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने जोन कमिश्नर को नल कनेक्शन की नगर निगम जोन 9 क्षेत्र के वार्डो में निरीक्षण, जाँच कर अवैध नल कनेक्शन पाए जाने पर उन्हें तत्काल विच्छेद करवाकर सभी अवैध नलों पर नियमानुसार प्रकिया के अंतर्गत करारोपण करने नियमितीकरण कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैँ.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper