छत्तीसगढ़
Trending

बच्चाें काे संवारने व सुयोग्य बनाने में शिक्षकों की  भूमिका अहम : विधायक अनुज शर्मा

विधायक अनुज ने आशीर्वाद स्वरूप बच्चों को दिया नवीन शाला

रायपुर।  धरसींवा विधानसभा के ग्राम तेंदुआ में गुरुवार काे नवनिर्मित शाला भवन आदर्श स्कूल का उद्घाटन विधायक अनुज शर्मा के करकमलों से हुआ।   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा  रहे । 
MLA Anuj Sharma, newly constructed school building, Adarsh ​​School, inauguration
इस अवसर पर  शर्मा ने कहा की कच्चे घड़े समान होते है बच्चे, इन्हे संवारने व सुयोग्य बनाने मे शिक्षकों की रहती है अहम भूमिका ,बच्चों को केवल अपनी पढाई और लक्ष्य पे ध्यान देना हैं क्युकी शिक्षकों व शाला में किसी भी प्रकार की कमी की चिंता करने के लिए उनका विधायक उनके साथ हैं। मैं चाहता हू की धरसींवा विधानसभा के बच्चे बड़े हो कर बड़े अधिकारी बने और धरसींवा का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करे। मैं सभी बच्चों को नये शाला की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी की उज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
इस अवसर पर धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा , सरपंच  ऋतू साहू , छगनू साहू , मुरारी साहू , मनोज साहू , कैलाश साहू एवं शाला के संचालक, प्राचार्य , शिक्षक व कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper