छत्तीसगढ़
Trending

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जनता में भारी उत्साह, विकास के लिए भाजपा को देगी आशीर्वाद : डिप्टी सीएम अरुण साव

कांग्रेस को उसके कुशासन के लिए जनता देगी सजा : उप मुख्यमंत्री साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। युवा और महिलाओं का उत्साह बता रहा है कि शहरों की जनता भारतीय जनता पार्टी के कामों से प्रसन्न है। भाजपा अपने काम के दम पर निकायों में जीत दर्ज करेगी। भूपेश बघेल ने अपने पांच साल के कार्यकाल में किस शहर में क्या विकास कार्य किए, ये लोगों को बताना चाहिए। उनके पास बताने के लिए कुछ उपलब्धि नहीं है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, भाजपा सरकार ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था की है।हमने किसानों को धान के समर्थन मूल्य से अधिक राशि दी है। इनके समय किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरों के चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। वे रायपुर में कोई बड़ी उपलब्धि बता दें। भूपेश बघेल शहरों को दुर्दशा करके लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। इस बार जनता विकास के लिए भाजपा को चुनेगी। कांग्रेस को उसके कुशासन का शानदार तोहफा देने के लिए तैयार है।कांग्रेस को शराब, चावल और कोयला घोटाले का श्रेय लेना चाहिए।

श्री साव ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में एक दूसरे को पटखनी देने के लिए होड़ मची है। ये लोग पांच साल भी लड़ाई करते हुए गुजार दिए। इनकी लड़ाई के चलते छत्तीसगढ़ की जनता ने तकलीफ झेला है। अब विपक्ष में आ गए हैं, तब भी आपस में झगड़ रहे हैं। प्रदेश के मतदाता समझदार हैं, वोट डालने से पहले इस पर भी विचार करेंगे। आपस में लड़ने और झगड़ने वालों को शहरी सत्ता नहीं सौंपेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper