छत्तीसगढ़

शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं; संवाद के द्वार हमेशा खुले हैं – महापौर

0 काम करने वालों को रोकना कानूनन गलत, स्वच्छता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
रायपुर। रायपुर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और रामकी कंपनी के कुछ ड्राइवरों द्वारा काम बंद किए जाने के विषय पर महापौर ने अपना स्पष्ट रुख साझा किया है। महापौर ने कहा है कि सफाई कर्मचारी और ड्राइवर शहर की व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में शहर की जनता को गंदगी और अव्यवस्था के बीच नहीं छोड़ा जा सकता।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महापौर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ कर्मचारी न केवल स्वयं काम बंद कर रहे हैं, बल्कि उन ड्राइवरों को भी काम करने से रोक रहे हैं जो अपनी ड्यूटी करना चाहते हैं। महापौर ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन काम करने के इच्छुक कर्मचारियों को रोकना या उन्हें डराना नैतिक और कानूनी रूप से गलत है। काम रोकना किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। शहर की सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रायपुर की स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने रामकी कंपनी के प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि वार्डों से कचरा उठाने का काम प्रभावित न हो। उन्होंने प्रशासन को भी स्थिति पर नजर रखने और काम में बाधा डालने वाले तत्वों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है।

महापौर ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ कहा कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूँ और मेरे द्वार हर नागरिक और कर्मचारी के लिए हमेशा खुले हैं। यदि किसी की कोई समस्या है, तो वे चर्चा कर सकते हैं। संवादहीनता और काम का बहिष्कार शहर के हितों के खिलाफ है। मैं ड्राइवरों से अपील करती हूँ कि वे शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और तुरंत काम पर लौटें। महापौर ने अंत में दोहराया कि प्रशासन कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है, लेकिन शहर की सफाई और नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए वे कड़े निर्णय लेने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका