पंजाब
Trending

उप्र पुलिस के किए गए एनकांउटर की हो न्यायिक जांच : एसजीपीसी 

सुखबीर बादल के हमलावर चौड़ा को सिख पंथ से बाहर करने की मांग खारिज

चंडीगढ़ । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इस साल की अंतिम बैठक में उत्तर प्रदेश पुलिस के हाल ही में किए गए एनकांउटर की न्यायिक जांच की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें : OnePlus 13 सीरीज को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा,फीचर्स के साथ लीक हुई कीमत

पंजाब के पुलिस थानों पर हो रहे ग्रेनेड हमलों के चलते उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाल ही में पंजाब के तीन युवकों को एनकांउटर किया था। मृतक युवकों के परिजन एनकांउटर पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : मूंगदाल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डिशेज

ये खबर भी पढ़ें : खराब मौसम के बीच चमोली में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

एसजीपीसी ने मृतकों के परिजनों की आशंकाओं का समर्थन करते हुए मंगलवार को हुई बैठक में प्रधान हरजिंद्र सिंह धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि बेहद कम उम्र के युवाओं को जानबूझ कर निशाना बनाया गया है। इस एनकांउटर की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए लास्ट डेट बढ़ी

एसजीपीसी की बैठक में अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखबीर बादल पर बीती चार दिसंबर को फायरिंग करने के आरोपित आतंकी नारायण सिंह चौड़ा को पंथ से छेकने (बाहर करने)की मांग को भी खारिज कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : नई कार खरीदने के दौरान इन 6 चीजों का रखें ध्यान

कमेटी की बैठक में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के मामले की जांच के लिए बनाई गई कमेटी का कार्यकाल एक माह के लिए बढ़ाने का भी फैसला लिया गया। बैठक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : राहा कपूर ने पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper