छत्तीसगढ़

गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत: सभापति सूर्यकान्त राठौड़ और संतोष साहू ने जोन 2 में ली पेयजल व्यवस्था की समीक्षा बैठक।

रायपुर -आज नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 2 के कार्यालय में नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़ एवं जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू की उपस्थिति में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की व्यवस्था हेतु नगर निगम जोन 2 जल विभाग की समीक्षा बैठक ली गयी ।

बैठक में ग्रीष्मकाल में पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रों में चलाये जा रहे विभागीय टैंकर, किराये के टैंकर की सतत मॉनीटरिंग करते हुए संबंधित क्षेत्र के पार्षदो से समन्वय स्थापित कर पेयजल की आपूर्ति के निर्देश दिये गये। साथ ही जोन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पावर पंप/हेण्ड पंप में खराबी आने पर तत्काल मरम्मत कार्य कराने तथा खराब हुए पंप मोटर को बदलने एवं मरम्मत कार्य के लिए लगने वाले सभी आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने, टोटीविहीन सार्वजनिक नलों में तत्काल टोटी लगाने तथा जोन में चल रहे पाईप लाईन विस्तार एवं मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिये गए है।
समीक्षा बैठक में एमआईसी सदस्य श्री महेन्द्र खोड़ियार श्री अवतार भारती बागल, पार्षद श्री खपपति सोनी, पार्शद श्री शेख मुशीर, श्रीमती कृतिका जैन, श्रीमती रामहिन कुर्रे, जोन 2 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता, पी डी. धृतलहरे, कार्यपालन अभियंता, नरसिंह फरेन्द्र (जल), सहायक अभियंता श्री गोविंद साहेब बंजारे सहायक अभियंता श्री योगेन्द्र कुमार देवांगन (फिल्टर प्लांट) उप अभियंता श्री सुधीर भट्ट एवं उप अभियंता श्री योगेन्द्र साहू स्मार्ट सिटी श्री गोपाल, सुपरवाईजर स्मार्ट सिटी की उपस्थिति रही।

Back to top button