tips and trick

ऑफ होने पर भी बिजली खाते हैं ये डिवाइस, सरकार ने बताया बिल कम करने का तरीका

सरकार ने लोगों को बिजली के बिल को कम करने का तरीका बताया है। कई लोग घर में लगे अप्लायंसेज को केवल रिमोट से बंद करके समझते हैं कि वो स्वीच ऑफ हो गया और बिल नहीं उठाएगा। ऐसे 6 डिवाइसेज हम अपने घर में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये नहीं जान पाते हैं कि ये बिजली का बिल बंद होने के बाद भी उठाते रहते हैं। स्मार्टफोन चार्जर से लेकर एसी, टीवी जैसे ये डिवाइसेज पावर ऑफ होने के बाद भी बिजली का बिल बढ़ाते रहते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

UPPCL यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इन उपकरणों के बारे में बताया है। अगर, कंज्यूमर्स थोड़ी सी सावधानी बरतें तो वो हर महीने बड़ मात्रा में बिजली का बिल बचा सकते हैं। इनमें से ज्यादातर उपकरण हम डेली यूज करते हैं। टीवी, चार्जर, सेट-टॉप बॉक्स, वॉशिंग मशीन जैसे ये डिवाइसेज स्टैंडबाई में रहकर लोगों के बिजली का बिल लगातार बढ़ाते हैं।

क्या होता हैं स्टैंडबाई मोड?

यह एक ऐसा मोड होता है, जिसमें उपकरण भले ही इस्तेमाल न हो रहा हो, लेकिन यह बिजली की खपत करता रहता है। खास तौर पर टीवी, सेट-टॉप बॉक्स और रिमोट से चलने वाले डिवाइसेज को हम स्वीच से बंद न करके रिमोट से उन्हें बंद करते हैं। इनमें पावर सप्लाई होती रहती है और स्टैंडबाई मोड में ये बिजली की खपत करते हैं। सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि इन डिवाइसेज को रिमोट से ऑफ करने के बाद इनके स्वीच को भी बंद कर दें। ऐसा करने से ये स्टैंडबाई मोड में नहीं रहेंगे और बिजली की खपत नहीं करेंगे।

AC और चार्जर भी उठाते हैं बिल

ज्यादातर लोग एसी को भी टीवी, सेट-टॉप बॉक्स आदि की तरह रिमोट से बंद कर देते हैं। लोगों की ये गलती उनपर भारी पड़ती है। एसी में लगे PCB यानी सर्किट बोर्ड में इलेक्ट्रिक करेंट सप्लाई होती रहती है, इसकी वजह से बिजली का बिल उठता रहता है। एसी को भी आपको टीवी या अन्य उपकरणों की तरह ही रिमोट से बंद करने के बाद स्विच से बंद करना चाहिए।

वहीं, हम फोन चार्ज करने के बाद चार्जर को प्लग में ही लगाकर छोड़ देते हैं और सोचते हैं कि ये छोटा सा डिवाइस कितना ही बिजली कंज्यूम करेगा। हम यहां भी गलती करते हैं, जिसकी वजह से बिजली का बिल उठता रहता है। ऐसे में चार्जर को भी डिवाइस चार्ज होने के बाद स्विच ऑफ कर देना चाहिए।

इन दो डिवाइस को भी करें स्वीच ऑफ

घर में लगा WiFi डिवाइस भी पूरे टाइम ऑन रहने पर बिजली की खपत करता है। इसके अलावा RO भी बिजली की खपत करता रहता है। इन दोनों डिवाइसेज को भी जब इस्तेमाल न कर रहे हों तो स्वीच ऑफ कर दें। रात के टाइम में अगर आप इंटरनेट यूज नहीं कर रहे हैं तो इसे स्वीच ऑफ कर दें। वहीं, RO को भी लगातार ऑन न रखें। इस तरह से घर में लगें ये 6 डिवाइसेज लगातार पावर ऑफ होने के बाद भी लगातार बिजली की खपत करते रहते हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका