RADA
लाइफ स्टाइल

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करेंगे ये फूड्स

नई दिल्ली। शरीर में लगभग 80% कोलेस्ट्रोल लिवर में बनता है और अन्य खाने के द्वारा आता है। ऐसे तो कोलेस्ट्रॉल शरीर के अहम भूमिकाओं के लिए बेहद जरूरी है, जैसे सेक्स हार्मोन का उत्पादन, बाइल और अन्य पाचन एसिड्स का उत्पादन, विटामिन डी का उत्पादन, सेल मेंब्रेन का स्ट्रक्चर आदि, लेकिन कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई या लो होने में डाइट का बहुत बड़ा हाथ होता है। खास तौर से सैचुरेटेड फैट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा तेजी से बढ़ती है। इससे कोलेस्ट्रॉल हाई होता है, जो आर्टरी में ब्लड फ्लो को ब्लॉक कर सकता है जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : नवरात्रि व्रत के दौरान इन बातों का ध्यान रखें – Pratidin Rajdhani

ओट्स
ओट्स में सॉल्युबल फाइबर पाए जाते हैं जो कि LDL (लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन) यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसमें बीटा ग्लूकन नाम का फाइबर पाया जाता है जो कि कोलेस्ट्रॉल के मेटाबोलिज्म को प्रभावित करता है और इसे कम करने में मदद करता है। ताजे फलों के साथ ओट्स का पैनकेक, ओट्स की खिचड़ी या ओट्स के हेल्दी डेजर्ट बना कर खाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : गोली की तरह चलेगा दिमाग अगर देख ली यह फिल्में – Pratidin Rajdhani

ऑयली फिश
ओमेगा थ्री फैटी एसिड युक्त ऑयली फिश ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करने में बहुत ही सहायक मानी जाती है और साथ ही ये गुड कोलेस्ट्रॉल(HDL) की मात्रा बढ़ाती है। साल्मन, टूना, सारडाइन्स, मैकरेल, ट्राउट ऐसी कुछ ऑयली फिश हैं जिनके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा संतुलित बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें : नया फोन लेने से पहले इसे जरूर देखना Under 15000 – Pratidin Rajdhani

बेक्ड बीन्स
इसमें हाई फाइबर और फाइटोस्टेरोल पाए जाते हैं जो कि गट में कोलेस्ट्रॉल के एंजोर्पशन को कम करते हैं। इससे LDL (लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन) की मात्रा कम होती है। बीन्स को बेक करते समय इसमें नमक न डालें। ऑलिव ऑयल स्प्रिंकल कर के बेक करें।

ये खबर भी पढ़ें : विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़  

नट्स
ढेर सारे विटामिन, मिनरल और ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर बादाम, अखरोट जैसे नट्स गुड कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में सक्षम होते हैं। नट्स में एल आर्जिनिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर कम करने के साथ कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भी जाना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : Vivo V50 सीरीज को लेकर सामने आई डिटेल

जौ
जौ की रोटी या जौ के सत्तू के सेवन से हाई कोलेस्ट्रोल काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें पाए जाने बीटा ग्लूकैन बाइल एसिड से जुड़ कर LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Vivo V50 सीरीज को लेकर सामने आई डिटेल

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका