छत्तीसगढ़

सिंगापुर दौरे का तीसरा दिन: CM साय आज बिजनेस लीडर्स से करेंगे मुलाकात, निवेश पर होगी चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सिंगापुर के दौरे पर हैं। मंगलवार को उनके प्रवास का तीसरा दिन है। इस दौरान मुख्यमंत्री साय सिंगापुर के कई बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं।

CG Weather: बारिश पर लगा ब्रेक, दिन में तपिश बढ़ी; जानें आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

मुख्यमंत्री की इन मुलाकातों में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, राज्य की नई औद्योगिक नीति और आर्थिक साझेदारी के अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा।

सीएम साय निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उपलब्ध औद्योगिक सुविधाओं, संसाधनों और निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी भी देंगे। साथ ही प्रदेश में निवेश के लिए मौजूद संभावनाओं और सरकार की नीतियों से उद्योग जगत को अवगत कराया जाएगा।

5G फोन में 5G बंद करने से कितनी बचेगी बैटरी? 4G पर स्विच करने से मिलेगा कितना फायदा, जानें

मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की औद्योगिक संभावनाओं को सामने रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper