tips and trick

फ्रिज में नहीं रखने चाहिए ये फल, बिगड़ जाता है पूरा स्वाद, जानें स्टोर करने का सही तरीका

फलों का सेवन करना सेहत के लिए जरूरी होता है. मार्केट में मौसम के अनुसार फल मिलते हैं. सर्दियों के मौसम में अमरूद, संतरा, कीवी आदि. वहीं गर्मियों में तरबूज, आम, लीची जैसे फल मिलते हैं. कुछ फल सालभर मार्केट में मिलते हैं जैसे केला, सेब आदि,  सभी फलों में कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फलों को फ्रिज में स्टोर नहीं करना चाहिए.

फ्रिज में कौन से फल नहीं रखने चाहिए 
कुछ फलों को फ्रिज में रखने से उनका स्वाद खराब हो सकता है.
केला- केला हमेशा फ्रिज से बाहर रखना चाहिए. फ्रिज में रखने से केले का छिलका काला पड़ जाता है.

आम- आम को भी फ्रिज से बाहर रखना चाहिए. खासकर कच्चे आम को तो फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. जब आम पक जाए तो आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं.

पपीता- पपीता को भी बाहर रखना चाहिए. अगर पपीता ज्यादा पका हुआ तो आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं. गर्मियों में पका पपीता बाहर रखने से गल सकता है.

अनानास- अनानास को भी फ्रिज से बाहर रखना चाहिए. वहीं अगर आपने अनानास काट दिया है तो इसे फ्रिज में रख सकते हैं.

तरबूज-खरबूजा- गर्मियों के मौसम में तरबूज-खरबूजा खाना हर किसी को पसंद होता है. फ्रिज में कटा हुआ तरबूज और खरबूजा नहीं रखना चाहिए. इससे सारा पानी निकल सकता है.

लीची- लीची को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. ठंडे तापमान में लीची खराब हो सकती है. लीची को हमेशा फ्रीज के बाहर ही रखना चाहिए.

फलों को स्टोर करने का तरीका 
फलों को कभी धोकर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि नमी की वजह से फल खराब हो सकता है. जब आप फल खाएं तो आप 20 मिनट पहले फल को पानी में डुबोकर रख सकते हैं.

कुछ फल आम, केला और सेब एथिलीन गैस रिलीज करते हैं ऐसे में फल जल्दी पकते हैं और खराब होते हैं. इन फलों को एक साथ नहीं मिक्स करना चाहिए.

फलों को स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का यूज कर सकते हैं.

फ्रिज में बहुत ज्यादा फलों को एक साथ भरकर नहीं रखना चाहिए.

Back to top button