
खानपानलाइफ स्टाइल
आम और पुदीना की ये टेस्टी चटनी सभी साइड डिश की कर देगी छुट्टी, गर्मियों के लिए है परफेक्ट, नोट करें विधि
गर्मियों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए आम और पुदीना की चटनी (Raw Mango and Mint Chutney) एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। खट्टे-मीठे कच्चे आम, ताजा पुदीना और मसालों से बनी यह चटनी खाने में बेहद टेस्टी लगती है और दाल-चावल से लेकर पराठे, पकौड़े और स्नैक्स तक हर डिश के साथ शानदार कॉम्बिनेशन बनाती है। इसकी ठंडी तासीर शरीर को गर्मी से राहत देने में भी मदद करती है। अगर आप भी खाने में कुछ चटपटा और फ्रेश ट्राई करना चाहते हैं तो नोट करें आम और पुदीना की आसान रेसिपी। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आम और पुदीना की चटनी के लिए सामग्री: Ingredients for Raw Mango and Mint Chutney:
1 कच्चा आम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ), 1 कप ताजा पुदीना पत्तियां, ½ कप हरा धनिया, 2 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच चीनी या गुड़, थोड़ा सा पानी
आम और पुदीना की चटनी बनाने की विधि: How To Make Raw Mango And Mint Chutney
- पहला स्टेप: सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- दूसरा स्टेप: अब मिक्सर जार में आम, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, भुना जीरा, नमक और चीनी डालें।
- तीसरा स्टेप: अब, इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर स्मूद पीस लें।
- चौथा स्टेप: तैयार है गर्मियों के लिए स्वादिष्ट और फ्रेश आम-पुदीना की चटनी।
- पांचवा स्टेप: इसे आप पराठे, समोसे, पकौड़े या रोजमर्रा के खाने के साथ सर्व कर सकते हैं।

