राज्य
Trending

अहमदाबाद हवाईअड्डा को बम से उड़ाने की धमकी , इंडिगो की फ्लाइट में मिली चिट्ठी

अहमदाबाद । सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो के एक विमान से सफाई के दाैरान एक धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। पत्र में विमान काे बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी का पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और जांच शुरू कर दी। विमान के यात्रियाें काे राेक कर उनकी हैंडराइटिंग के सैंपल लिए गए।

अहमदाबाद हवाईअड्‌डे के सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह 9.20 बजे जेद्दा से अहमदाबाद पहुंची इंडिगो फ्लाइट से सभी यात्रियाें के बाहर निकलने के बाद विमान की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान सफाईकर्मी काे हाथ से लिखा एक धमकी भरा पत्र मिला। तुरंत इसकी सूचना हवाईअड्डा प्राधिकरण और पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत सक्रियता से एफएसएल की सहायता ली है। सुरक्षा एजेंसियों ने हवाईअड्डे पर जांच शुरू करते हुए सभी यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकलाने के बाद उनके हस्ताक्षर व राइटिंग सैम्पल के नमूने लिये। दिन के 12 बजे तक हैंडराइटिंग लेने की प्रक्रिया लेने की बजह से यात्री हवाई अड्डे पर ही फंसे रहे।
इसी बीच हवाईअड्डा पर सीआईएसएफ के जवान भी सक्रिय हाे गए। बम स्क्वॉड समेत विभिन्न जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। अहमदाबाद जोन 4 के डीसीपी कानन देसाई ने बताया कि बम की धमकी मिलने के साथ ही पुलिस जांच कर रही है। धमकी देने वाले व्यक्ति के संबंध में जांच की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper