छत्तीसगढ़
Trending

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : पांच किमी दूर मतदान केंद्र पहुंचे नक्सल प्रभावित जीवलामरी गांव के मतदाता

कांकेर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 3 विकासखंड कांकेर, चारामा और नरहरपुर में मतदान जारी है। वहीं कांकेर विकासखंड के नक्सल प्रभावित इरदाह मतदान केंद्र में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नक्सल प्रभावित जीवलामरी गांव के ग्रामीण विकास की उम्मीद लिए 5 किलोमीटर दूर पहाड़ों से उतरकर मतदान करने इरदाह पहुंचे हैं। नक्सल प्रभावित इलाका हाेने के कारण मतदान केंद्र इरदाह में सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में जवान तैनात हैं।

मतदाओं ने चर्चा में बताया कि गांव में पेयजल की काफी समस्या है। जीवलामरी पहाड़ी पर बसा गांव है, यहां से मतदान केंद्र की दूरी 5 किलोमीटर है, पहाड़ी जंगलों से उतरकर मतदान करने पहुंचे हैं। जीवलामरी के ग्रामीण मतदाताओं ने बताया कि यहां आज तक सड़क नहीं बन पाई है, पीने को पानी नहीं है। झरिया का पानी पीने को मजबूर हैं, राशन ले जाना हो या गांव में किसी की तबियत खराब होने पर वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाता, रास्ता नहीं होने के कारण गांव आज भी पिछड़ा हुआ है। गांव के ग्रामीण विकास की उम्मीद लिए 5 किलोमीटर दूर पहाड़ों से उतरकर मतदान करने इरदाह पहुंचे हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button