खेल

तिलक वर्मा ने लगाया नाबाद शतक

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में तिलक वर्मा को प्रमोट किया गया। वह कप्‍तान सूर्यकुमार यादव की जगह 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए। संजू सैमसन का विकेट जल्‍दी गिरने के कारण क्रीज पर आए तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। तिलक ने 51 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्‍होंने कई रिकॉर्ड पर एक साथ कब्‍जा जमाया।
तिलक वर्मा टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने 191.07 की स्‍ट्राइक रेट से 56 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 8 चौके और 7 शानदार छक्‍के लगाए। साउथ अफ्रीका का कोई भी गेंदबाज उन्‍हें आउट नहीं कर पाया और वह नाबाद पवेलियन लौटे।

T20I में शतक लगाने वाले भारतीय
5 – रोहित शर्मा
4 – सूर्यकुमार यादव
2 – केएल राहुल
2 – संजू सैमसन
1 – सुरेश रैना
1 – दीपक हुडा
1 – विराट कोहली
1 – शुभमन गिल
1 – यशस्वी जयसवाल
1 – ऋतुराज गायकवाड़
1 – अभिषेक शर्मा
1 – तिलक वर्मा
T20I में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय
21 साल 279 दिन – यशस्वी जायसवाल
22 साल 5 दिन – तिलक वर्मा
23 साल 146 दिन – शुभमन गिल
23 साल 156 दिन – सुरेश रैना
23 साल 307 दिन – अभिषेक शर्मा
24 साल 131 दिन – केएल राहुल

 

Back to top button
📰 E-Paper