छत्तीसगढ़
Trending

निगम ने जलभराव की समस्या दूर करने 30 पाटे को तोड़कर नाली की सफाई करवायी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत मौलाना अब्दुल ररूफ वार्ड के अंतर्गत शास्त्री बाजार के सामने मुख्य बाजार मार्ग पर बंजारी वाले बाबा की मजार से एवरग्रीन चौक तक जाने वाले मार्ग पर दुकानों के सामने से पााटों को दो जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर सड़क में जल भराव की समस्या को दूर करने कार्यवाही जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव और जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में की गयी.
बंजारी वाले बाबा की मजार से एवरग्रीन चौक जाने वाले मार्ग में दुकानों के सामने सड़क किनारे नाली पर बनाये गए लगभग 30 पाटों को जेसीबी मशीन से तोड़कर हटाया गया और भारी मात्रा में नाली बन्द होने के चलते जाम नाली का मलमा हटाकर सफाई करवाई गयी और जल के भराव की समस्या को शास्त्री बाजार के सामने मुख्य मार्ग में दूर किया गया.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper