छत्तीसगढ़
Trending

आज इस राशि के लोगों को होगा धन का लाभ,  रुके काम फिर शुरू होंगे, जानें 30 अगस्त का राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के नामी लोगों से संबंध स्थापित होंगे. कर्क राशि के जातकों को धनलाभ हो सकता है. व्यापारी वर्ग निवेश कर सकता है, फायदा होगा. आइए, जानते हैं 30 अगस्त, 2024 का राशिफल.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. अध्यात्म की ओर झुकाव होगा. स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार होगा. बिजनेस से जुड़े लोग देर से फैसला लेने के कारण मुनाफा गंवा सकते हैं. आलस को हावी न होने दें. जल्दी निर्णय लें.

वृषभ राशि 

किसी भी जरूरी कार्य को करते समय सावधानी बरतें. वर्कप्लेस पर साथियों से मनमुटाव हो सकता है. किसी यात्रा पर जाने की योजना आखिरी समय पर टल सकती है. आपका मन कुछ परेशान रहेगा, लेकिन मनोरंजन के साधनों का उपयोग करें. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा.

मिथुन राशि 

सार्वजनिक तौर पर आपकी छवि उससे बेहद विपरीत बनेगी जैसे आप हैं. बड़े अधिकारियों और नामी लोगों से संपर्क में रहेंगे, इनसे आपको भविष्य में मदद भी मिलेगी. आज दोपहर के बाद अच्छा समय शुरू होगा. जिस भी काम में आप हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी, भले थोड़ी ही सही.

कर्क राशि

आज इन जातकों को धनलाभ हो सकता है. व्यापारी वर्ग चाहे तो निवेश कर सकता है, लाभा मिलेगा. वर्कप्लेस पर प्रगति करेंगे. परिजन आपकी प्रशंसा करेंगे, समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी. बड़े-बुजुर्ग से से नाराज होंगे.

सिंह राशि 

बिजनेस वाले लोगों को कोई अच्छी डील मिल सकती है. दूसरों के प्रलोभन में आने से बचें. आज शाम तक कोई बड़ा धनलाभ हो सकता है. घर-परिवार में सब ठीक रहेगा. जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि 

घर और दफ्तर, दोनों जगह अशांति का माहौल देखने को मिल सकता है. नया काम स्शुरु कर सकते हैं, सफलता प्राप्त होगी. लंबे समय से रुके पड़े काम में यकायक तेज गति आएगी.

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. यदि व्यवसाय और परिवार से जुड़ा कोई जरूरी फैसला करना है, तो सोच-समझकर लें, दूसरों की सलाह भी लें. गलत निर्णय से आपको नुकसान हो सकता है.

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग अपने व्यवहार के दम पर अपने सारे काम निकलवा लेंगे. स्वभाव से कठोर रहेंगे, इस कारण करीबी लोग नाराज हो सकते हैं. बचत कर पाना बेहद मुश्किल होगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

धनु राशि 

इस राशि के जातक अपने कारोबार में आगे बढ़ेंगे, उन्हें लाभ मिलेगा. रुके हुए काम में गति आएगी. पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने की दिशा में बढ़ सकता है. कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में छोड़ना पड़ सकता है.

मकर राशि 

आज का दिन चिंता वाला रहेगा. खराब स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे, डॉक्टर के पास जरूर जाएं. हालांकि, आपका विरोध करने वाले लोग आपको सांत्वना देते हुए दिखाई देंगे.  विवाद की स्थिति सुलझेगी.

कुंभ राशि

इस राशि के जातक आज प्रसन्न रहेंगे, उन्हें धन की प्राप्ति हो सकती है. दोपहर से पहले जरूरी कार्य निपटा लें, वरना बाद में आपको नुकसान हो सकता है. भाई-बहनों के बीच कलह हो सकती है. अमर्यादित भाषा बोलने से बचें.

मीन राशि 

धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है. प्रियजनों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. लाभ मिलते-मिलते अचानक से हानि हो सकती है. आय में वृद्धि होगी. वर्क प्लेस पर नए और अच्छे लोगों से मुलाकात होगी.

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper