छत्तीसगढ़

श्रद्धांजलि: विधायक, एमआईसी सदस्य और पार्षदों ने छत्तीसगढ़ निर्माता अटल जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

0भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयीजी का 101वीं जयन्ती सुशासन दिवस पर रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह, पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे, रायपुर शहर भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर,जिला प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, गणमान्यजनों, आमजनों ने किया सादर नमन

रायपुर – Save भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयीजी का उनकी 101वीं जयन्ती सुशासन दिवस पर सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर में अवन्ति विहार कॉलोनी में अटल चौक ( एटीएम चौक ) में स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.

नगर निगम रायपुर के तत्वावधान में रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह, पार्षद श्रीमती गायत्री नौरंगे, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर, रायपुर जिला भाजपा प्रभारी श्री राजेन्द्र शर्मा एवं जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने प्रतिमा स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का 101वीं जयन्ती पर सादर नमन किया.

Back to top button
📰 E-Paper