छत्तीसगढ़
Trending

 बीजापुर मुठभेड़ में शहीद दो जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

बीजापुर । बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के जंगल में रविवार काे हुई मुठभेड़ में दो शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और नए पुलिस लाइन में साेमवार काे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बीजापुर पहुंचे शहीद जवानों के परिवारजनाें की आंखों में आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस अभियान में शामिल अन्य जवानों की स्थिति भी बहुत भावुक रही।


कल बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के जंगल में डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाइटर के संयुक्त बल के साथ हुई मुठभेड़ में 31 वर्दीधारी नक्सलियाें काे ढेर कर दिया गया था। सुरक्षाबलों ने उनके पास से बड़ी मात्रा हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे। इस मुठभेड़ में दो जवान डीआरजी में पदस्थ नरेश कुमार ध्रुव (प्रधान आरक्षक) निवासी बलौदाबाजार, एसटीफ में पदस्थ वासित कुमार रावते (आरक्षक) निवासी बालोद बलिदान हो गए।
इस दाैरान छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी अरुण देव गौतम, डीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा , बस्तर आईजी सुंदरराज पी. , डीआईजी कमलोचन कश्यप, सहित सीआरपीएफ व पुलिस के अधिकारी एवं बीजापुर विधायक विक्रम शाह मांडवी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा के जिला अध्यक्ष घासी राम नाग ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।सभी ने गमगीन माहौल में अपने वीर साथियों को श्रद्धांजलि देते हुए नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper