पूर्व RDA अध्यक्ष स्व. नर सिंह मंडल की पुण्यतिथि 7 जून को, प्रतिमा स्थल पर दी जाएगी श्रद्धांजलि
रायपुर – रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नर सिंह मंडल की पुण्यतिथि दिनांक 7 जून 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे राजधानी शहर रायपुर में न्यू राजेन्द्र नगर में स्थित गुरू घासीदास कॉलोनी सांस्कृतिक भवन प्रांगण में स्थित रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नर सिंह मंडल के प्रतिमा स्थल के समक्ष उनका सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है।
दिनांक 7 जून 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नर सिंह मंडल की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम में रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री नर सिंह मंडल से सम्बंधित उनके प्रतिमा स्थल के आसपास की विशेष सफाई, प्रतिमा स्थल की पुष्पसज्जा सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थायें रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 10 के सहयोग से की जायेंगी।

