देश-विदेश
Trending

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना की फिर बढ़ी मुश्किलें, आईसीटी में तीन और शिकायत दर्ज

ढाका । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर 15 जुलाई से पांच अगस्त के बीच मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार करने का आरोप लगाते हुए कल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) की जांच एजेंसी में तीन और शिकायतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी बांग्लादेश के समाचार पत्र द डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में दी है।

द डेली स्टार के अनुसार, इसके अलावा हसीना के खिलाफ हत्या के नौ व एक अन्य मामला कुछ दिन पहले दर्ज किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अब तक कुल 44 मामले दर्ज किए गए। इनमें हत्या के 35, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के सात, अपहरण का एक और बीएनपी के जुलूस पर हमले का एक मामला शामिल है। जांच एजेंसी के उप निदेशक (प्रशासन) अताउर रहमान ने कहा है कि हमने तीन शिकायतें दर्ज कर इस तरह सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button