अपराध
Trending

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई गोलीबारी के दो आराेपी गिरफ्तार , एक अब भी फरार

रायपुर । राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार की दोपहर एक आदतन अपराधी पर दो राउंड गोली चलाने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने बीती देर रात रायपुर और दुर्ग की सीमा से गिरफ्तार किया है।उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किये गए कट्टे को भी बरामद कर लिया गया है। वहीं तीसरा आराेपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (25 साल) और दूसरे का नाम शाहरूख (19 साल) शामिल है। इस वारदात में शामिल एक और आरोपित फरार है, जिसका नाम हीरा छुरा है। यह तीनों आरोपित रायपुर के मौदहापारा के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश वश इस गोलीकांड को अंजाम दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि शेख साहिल नामक आदतन अपराधी जेल में बंद अपने भाई से मिलने के लिए सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचा था।तभी घात लगाए आरोपितों ने उस पर दो राउंड गोली चलाकर फरार हो गए थे।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसका ईलाज मेकाहारा अस्पताल में किया जा रहा है ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper