देश-विदेश
Trending

श्रीलंका के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए दो समितियों का गठन

कोलंबो । श्रीलंका के 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन के लिए उच्चस्तरीय दो समितियों का गठन किया गया है। श्रीलंका का स्वतंत्रता दिवस चार फरवरी को होता है। पहली समिति में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी शामिल किया गया है। यह समिति मार्गदर्शन करेगी।

कोलंबो से छपने वाले अखबार डेली मिरर के अनुसार, पहली उच्चस्तरीय समिति में बौद्ध धर्म, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सुरक्षा और जन मीडियामंत्री को भी शामिल किया गया है। दूसरी समिति में कैबिनेट मंत्रियों को रखा गया है। कैबिनेट प्रवक्ता और मंत्री विजेता हेराथ ने कहा कि समिति में तीनों सेनाओं और पुलिस समेत सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों के मुख्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button