छत्तीसगढ़
Trending

आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ के दाे जवान घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के थाना मालेवाही क्षेत्रांतर्गत सीआरपीएफ 195वीं वाहिनी के जवान मुख्यालय से सातधार एवं मालेवाही की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान आज गुरूवार काे करीब 11 बजे सातधार पुल से आगे नक्सलियों द्वारा लगाए गये प्रेशर आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ के दाे जवान निरी. दीवान सिंह गुर्जर एवं आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए । दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि प्राथमिक उपचार उपचार के बाद घायल जवानों को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु उच्चतर चिकित्सा केंद्र के लिए रवाना किया गया है। घायल जवानों की स्थिति सामान्य है, तथा वे खतरे से बाहर हैं। अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत विवरण पृथक से जारी किया जाएगा। वहीं, इलाके में सर्चिंग शुरू कर दिया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper