छत्तीसगढ़

श्री दावड़ा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय डी यू : डिस्कवर यू इंडक्शन कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

रायपुर : उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने दो वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर चुके श्री दावड़ा विश्वविद्यालय में “DU Discover You” थीम के दो दिवसीय इंडक्शन डे 2026 का भव्य आयोजन किया गया। डीयू के ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, विश्वविद्यालय परिवार तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, राजिम विधायक रोहित कुमार साहू, सीजीपीयूआरसी के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार गोयल, छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में ओएसडी सुशील चंद्र द्विवेदी, शिक्षा विशेषज्ञ मुरली मनोहर देवांगन बतौर अतिथि मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री दावड़ा विवि के संस्थापक और सीईओ चिन्मय दावड़ा ने नवप्रवेशित विद्यार्थी को विवि में प्रवेश और उनके अभिभावकों के विश्वास का आभार प्रकट करते हुए उनकी अच्छी शिक्षा के लिए विवि को कटिबद्ध बताया । डायरेक्टर जनरल डॉ. चार्मी दावड़ा ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षा एवं कठोर परिश्रम के लिए प्रेरित किया। अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू ने दावड़ा विवि के ग्रामीण अंचल के युवाओं की शिक्षा के प्रति सजगता की सराहना की। राजिम विधायक रोहित साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की आज के युवा भविष्य के जागरूक नागरिक है। छत्तीसगढ़ हिन्दी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शिक्षा और जीवन में अनुशासन की महत्ता पर जोर दिया। वहीं पीएचक्यू से सुशील चंद्र द्विवेदी ने नवप्रवेशित को समय की सदुपयोग और सफल कैरियर के लिए प्रेरित किया। सीजीपीयूआरसी के प्रो. विजय कुमार गोयल ने कहा कि युवा जो आज शिक्षार्थी है वह कल के सफल नागरिक होंगे। रायपुर आईएएस थिंक टैंक के डायरेक्टर मुरली मनोहर देवांगन ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मोटिवेशन स्पीच देते हुए कैरियर ओरिएंटेशन और पीएससी के लिए प्रेरित किया।

दूसरे दिन के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के डीन, मानव विज्ञान विभाग एवं प्रमुख प्रो. अशोक प्रधान, पं. रविशंकर शुक्ल विवि के फार्मेसी विभाग के प्रोफेसर डॉ. दीपेंद्र सिंह, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से डॉ. विकास कुमार जैन , ब्रह्माकुमारी सिस्टर बी.के. रुचिका, बी.के. हेमलता और ब्रदर बी.के. रुचिका हितेंद्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सभी विभागों के डीन एवं विभाग प्रमुखों के द्वारा अपने अपने विभाग के परिचयात्मक प्रस्तुतीकरण किया गया ।

समारोह में कुलसचिव श्री विपिन श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय का परिचय एवं उपलब्धियों की जानकारी दी, जबकि प्रति-कुलपति डॉ. वरुण गंजीर ने शैक्षणिक गतिविधियों एवं विश्वविद्यालय की अकादमिक व्यवस्था से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर छात्र आचार संहिता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया तथा श्री तिरुपति बालाजी एवं माता पद्मावती छात्रवृत्ति के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, कथक, शास्त्रीय एवं योग नृत्य, समूह गीत, फैशन शो, बांसुरी वादन, साइबर अपराध जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक सहित अनेक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनों की खूब सराहना बटोरी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत और उत्साहपूर्ण बना दिया तथा नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सीईओ श्री चिन्मय दावड़ा, महानिदेशक डॉ. चार्मी दावड़ा, प्रति कुलपति डॉ. वरूण गंजीर, कुलसचिव श्री विपिन श्रीवास्तव, डीन एकेडमिक्स प्रो. नितिन जायसवाल, विश्वविद्यालय के सभी संकायों के डीन, प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका