उत्तराखण्ड
Trending

जल जीवन मिशन के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

गोपेश्वर । चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में गुरुवार से जल जीवन मिशन के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है, जिसमें तमुण्डी, बिरसण सैरा, बगथल, भदूडा सहित तमाम पंचायत प्रतिनिधियों को देव ऋषि एजुकेशनल सोसायटी देहरादून की ओर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मास्टर ट्रेनर अनूप सिंह चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन में ग्राम पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सबको मिलकर जल के उचित प्रबंधन रख-रखाव करना होगा। उनके विभिन्न पहलुओं पर विचारों को आदान-प्रदान आवश्यक है, जिससे ग्राम पंचायत की पेयजल से संबंधित समस्या का स्थायी निराकरण हो सकें। प्रशिक्षण के दौरान जल जीवन मिशन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में जल जीवन मिशन को गति प्रदान करने, जल का महत्व, अपव्यय, प्रबंधन, हर घर में नल कनेक्शन योजना को शुद्धिकरण एवं स्वच्छता समिति के कार्य एवं अधिकार तथा ग्राम निगरानी समिति के कार्य और अधिकार विषय पर विस्तार से चर्चा की गई है।

इस दौरान सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य ने जल जीवन मिशन में घरेलू व्यर्थ जल का प्रबंधन, नाला निर्माण, सोख्ता गड्ढ़ा, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जल स्वच्छ रहेगा तो जीवन स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर अनूप चौहान, फारूक शेख, दीपक उपाध्यक्ष आदि मौजूद थे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper