पंजाब
Trending

अमृतसर में  मादक पदार्थों के दो तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मादक पदार्थों के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर घायल हो गया जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अमृतसर पुलिस के अनुसार पुलिस पिछले तीन दिनों से इन तस्करों का पता लगा रही थी। रात को सूचना मिली कि आरोपित तरनतारन रोड स्थित पार्क के आसपास देखे गए हैं। उसके बाद पुलिस टीमों ने प्लानिंग के साथ कार्रवाई शुरू कर दी थी।
गुरुवार की अल सुबह अमृतसर के तरनतारन रोड स्थित एक पार्क में इनके छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने पार्क को घेर लिया। तस्करों ने रात में पुलिस की गाड़ियां देख फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां पुलिस की गाड़ियों पर लगी। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।
इस दौरान एक तस्कर की जांघ में गोली लगी जबकि दूसरे को भागते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों तस्कर तरनतारन के रहने वाले हैं। तस्करी के साथ-साथ दोनों ही शार्प शूटर भी हैं। जो सुपारी लेकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों से दो पिस्टल भी बरामद की हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button