RADA
अपराध
Trending

 15.90 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

अररिया। जिले के बसमतिया थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त छापामारी में 15.90 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नेपाल के सुनसरी जिला के झुमका वार्ड संख्या 5 के रहने वाले 41 वर्षीय सुनील राय पिता स्वर्गीय राज बहादुर राय और 34 वर्षीय तुलसीराम चौधरी पिता करण चौधरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों नेपाली नागरिकों से मादक पदार्थ और भारत से कनेक्शन को लेकर कड़ाई से पूछताछ की।जिसमे कई चौंकाने वाली जानकारी तस्करों के द्वारा पुलिस और एसएसबी के अधिकारी को दिए जाने की बात कही जा रही है।गिरफ्तारी के बाद बसमतिया थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 32/24 दर्ज करते हुए दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायालय में अग्रसरित करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका