अपराध
Trending

बिलासपुर में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला ट्यूशन टीचर गिरफ्तार

बिलासपुर ।  न्यायधानी में छात्रा के साथ अनाचार करने के आराेप में एक ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शिक्षक बीते एक साल से ट्यूशन पढ़ने आ रही छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था। मामला तब सामने आया जब शिक्षक के छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। जानकारी मिलने पर परिजनों ने कोनी थाना में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोनी के रिवर व्यू कालोनी निवासी आराेपित श्रवण कुमार यादव मूलतः उत्तर प्रदेश महाराजगंज धुंधली बरहवांटोला का रहने वाला है और 22 साल से कोनी क्षेत्र में रह रहा है। वह बिलासपुर के कोटा ब्लाॅक के शासकीय स्कूल में शिक्षक है, जहां कोनी थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा उसके घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। लेकिन वह छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगा और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था, जिसके कारण छात्रा डरी हुई थी और माता-पिता से यह बात नहीं बताती थी। लेकिन लगातार हो रहे शोषण से परेशान होकर अंततः छात्रा ने अपने परिजनों को अपने साथ हो रहे अनाचार की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने 30 नवंबर काे पीड़िता के साथ थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित शिक्षक को आज गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका