अपराध
Trending

किसान से 98 हजार की उठाईगिरी, दो आरोपी गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा के अकलतरा में एक किसान से 98 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 2 चोरो को मप्र के अनूपपुर से पकड़ लिया है। उठाईगिरी के बाद मोटरसायकल से भागते 2 बदमाश, CCTV में कैद हुए थे। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो बदमाशों के मप्र के अनूपपुर के रहने वाले होने की बात सामने आई, फिर पुलिस टीम ने दोनों चोरो को अनूपपुर से पकड़ लिया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार 3 सितंबर को फरहदा गांव का किसान ढोलनारायण पटेल, अकलतरा के सहकारी बैंक आया था और 98 हजार रुपये निकालकर बाइक से जा रहा था। किसान ने बाइक की डिक्की में पैसे रखे थे, फिर वह अकलतरा की दुकान में चायपत्ती लेने रुका था। इसी दौरान कुछ मिनटों में डिक्की से 98 हजार रुपये को बदमाशों ने पार कर दिया था। उठाईगिरी की घटना CCTV में कैद हुई थी और बाइक से भागते 2 बदमाश दिखे थे। इसके बाद, पुलिस ने दोनों बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से पकड़ लिया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका