मध्यप्रदेश
Trending

बेपटरी हुए डीजल से भरे मालगाड़ी के दो टैंकर

रतलाम। मध्य प्रदेश रतलाम रेल मंडल अंतर्गत रतलाम- नागदा रेल मार्ग पर गुरुवार की रात डीजल से भरे एक मालगाड़ी के दो टैंकर बेपटरी हो गए। इसमें एक टैंकर आधा पलटी खा गया। हादसे की सूचना मिलते ही रतलाम रेल मंडल के अधिकारी और दुर्घटना रिलीफ ट्रेन मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर माइक से अनाउसमेंट कर लोगों को आगाह किया जा रहा है कि कोई आसपास बीड़ी- सिगरेट न पिए, मालगाड़ी से दूर रहें।

जानकारी के मुताबिक, डीजल से भरी मालगाड़ी बड़ौदा की ओर से बकनिया भौरी स्टेशन जा रही थी। रात करीब साढ़े 10 बजे मालगाड़ी रतलाम रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर घटला ब्रिज के करीब गुजर रही थी, उसी समय यह हादसा हो गया। मौके पर रेलवे के अधिकारी और टीम मालगाड़ी के टैंकर को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के कारण डाउन लाइन प्रभावित हुई है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper