उत्तराखण्ड
Trending

पहाड़ी से गिरे मलबे में गुम हुए दो वाहन , सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त  

नैनीताल । नैनीताल जिला मुख्यालय के निकटवर्ती बजून-अक्सों गैरीखेत मार्ग में पहाड़ी से आए मलबे में दो दोपहिया वाहन दब गये। एक आवासीय भवन में भी मलबा घुस गया। मलवे में दबे वाहनों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बजून गांव के तोक दुदिला के पास जीरो प्वाइंट पर सड़क पहले से ही मलबे के कारण बंद थी। इस पर नैनीताल में एक बैंक में सुरक्षा कर्मी के रूप में काम करने वाले धीरेंद्र मेहरा ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके04जेड-2256 और मनीष मेहरा ने अपनी स्कूटी संख्या यूके04एके-9258 को सड़क किनारे खड़ा किया था। किंतु रात्रि में पहाड़ी से आए मलबे ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके साथ ही सड़क के नीचे स्थित भूपाल सिंह के आवासीय मकान में भी मलबा घुस गया। परिवार ने पास के मकान में अपने भाई के यहां शरण ली है। घटना की सूचना पट्टी पटवारी और अन्य संबंधित विभागों को दे दी गई है। मौके पर सड़क भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button