छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम रायपुर के विशेष सामान्य सम्मिलन बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव में समर्थन का सर्वानुमति से अनुमोदन

शहीद स्मारक भवन में एक राष्ट्र एक चुनाव पर उकेरी सुन्दर रंगोली रही आकर्षण का केन्द्र 

 रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव के समर्थन में अनुमोदनार्थ प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत इसे नगर निगम सभापति   सूर्यकान्त राठौड़ द्वारा आसंदी से सदन में उपस्थित सभी सदस्य पार्षदों के समर्थन से सर्वानुमति से पारित घोषित कर दिया गया ।

इस अवसर पर नगर निगम सदन में सभापति   सूर्यकान्त राठौड़, महापौर   मीनल चौबे,आयुक्त   विश्वदीप, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, नगर निगम में सत्ता पक्ष के सभी पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों, प्रिंट ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही.शहीद स्मारक भवन के प्रवेश द्वार पर आज के विशेष सामान्य सम्मिलन की बैठक के विषय एक राष्ट्र एक चुनाव पर उकेरी गयी सुन्दर रंगोली आकर्षण का केन्द्र रही ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper