खेल

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी

नई दिल्ली। आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 18 जनवरी से 2 फरवरी 2025 तक खेला जाएगा। मलेशिया को इसकी मेजबानी मिली है। इसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। साउथ अफ्रीका में खेले गए पहले संस्करण में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था।सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत के साथ मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका टीम शामिल है। ग्रुप में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को रखा गया है। प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन चरण में तीन-तीन मैच खेलेंगी। इसके बाद सभी चार ग्रुपों से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी। ग्रुप ए और डी, तथा ग्रुप बी और सी की निचली रैंकिंग वाली टीमें 24 जनवरी को अंतिम स्थान के लिए प्ले-ऑफ में भाग लेंगी।

सुपर सिक्स में होंगी 14 टीमें
सुपर सिक्स चरण में 12 टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है, जिसमें ग्रुप ए और डी की शीर्ष तीन टीमें ग्रुप 1 तथा ग्रुप बी और सी की टीमें ग्रुप 2 में शामिल होंगी। इस चरण में, प्रत्येक टीम सुपर सिक्स दो मुकाबलों में भाग लेगी। उदाहरण के लिए, A1 का सामना D2 और D3 से होगा, और इसी तरह आगे भी होगा।

इस प्रकार है चार ग्रुप
ग्रुप ए: भारत, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, मलेशिया
ग्रुप बी: इंग्लैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका
ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका क्वालीफायर, समोआ
ग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, एशिया क्वालीफायर, स्कॉटलैंड
टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए करेंगी क्वालीफाई
प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 31 जनवरी को होगा तथा फाइनल 2 फरवरी 2025 को होगा। सेमीफाइनल और फाइनल सभी मैच बेयूमास ओवल में खेले जाएंगे। अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो वे सेमीफाइनल 2 खेलेंगे, जो 31 जनवरी को खेला जाएगा।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड का पूरा शेड्यूल 

सेमी और फाइनल के लिए रिजर्व डे
बता दें कि सेमीफाइल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है। अगर किसी कारणवश सेमीफाइनल 31 जनवरी को नहीं हो पाते हैं तो 1 फरवरी को आयोजित होंगे। वहीं, 1 फरवरी को फाइनल हो पाया तो 2 फरवरी को खेला जाएगा।

 

Back to top button
📰 E-Paper