छत्तीसगढ़

आरंग विधायक एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के मार्गदर्शन में आरंग के पत्रकारों ने बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव से की सौजन्य भेंट

आरंग आने का निमंत्रण स्वीकार, ऐतिहासिक संबंधों और सांस्कृतिक सहयोग पर हुई सार्थक चर्चा

आरंग :  छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन से आरंग के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तर के महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर बस्तर और आरंग के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों सहित विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चर्चा के दौरान महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव ने कहा कि आरंग से उनका संबंध वर्षों पुराना और ऐतिहासिक है। उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि प्राचीन इतिहास में जब आरंग में युद्ध हुए थे, तब बस्तर की ओर से भी सेनाएँ सहायता के लिए पहुँची थीं। उन्होंने इसे दोनों क्षेत्रों के बीच ऐतिहासिक संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया।

मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव को आरंग आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अवसर मिलने पर वे आरंग में आयोजित प्रमुख सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक आयोजनों, विशेष रूप से राजा मोरध्वज से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागी बनने का प्रयास करेंगे।

पत्रकारों ने इस आत्मीय मुलाकात को आरंग और बस्तर के बीच सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर पत्रकार प्रतिनिधिमंडल में रोशन चंद्राकर, रामकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, डागेश यादव, टिकेश्वर (टिक्कू) लोधी, विनय साहू, तिलक देवांगन, मोहन साहू, सोमन साहू, देवेंद्र निराला, विनोद साहू, शुभम साहू, अंकित साहू एवं दीपक मूर्ति सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका