छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दाैरे पर, जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

 रायपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रात दस बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह आज रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से सीधे वे मेफेयर रिजॉर्ट जाएंगे।

24 अगस्त की सुबह 10ः30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दौरा करेंगे। सुबह 11ः30 रायपुर के निजी होटल से इंटर स्टेट को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़ और उससे जुड़े सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी से चर्चा करेंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में दोपहर 2ः30 शामिल होंगे। 25 अगस्त की सुबह 10.30 बजे एनसीबी ऑफिस का उद्घाटन करेंगे। 25 अगस्त की दोपहर 1ः30 बजे निजी होटल में सहकारिता के विस्तार संबंधी बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान सहकारी संगठनों के कामकाज और विकास पर विचार-विमर्श किया जाएगा। वे रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button