छत्तीसगढ़
Trending

 देर रात तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार की रात राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  अरूण साव और  विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू सहित आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप, उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  किरण देव,  पुरंदर मिश्रा,  मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद  सरोज पांडेय सहित अनेक  जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button