राज्य
Trending

पटना साहिब गुरुद्वारा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मत्था टेका, दरभंगा व मुजफ्फरपुर भी जाएंगे

पटना । बिहार के दो दिवसीय दाैरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार काे पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका।
नड्डा सुबह सबसे पहले गुरुद्वारा पहुंचे, जहां गुरु महाराज जी के चरणों मे मत्था टेक आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्हें सरोपा भेंट किया गया। नड्डा के साथ विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी गुरुद्वारा में मत्था टेका।
जेपी नड्डा का आज पटना, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम है। जेपी नड्डा पटना पटनासिटी के खाजेकलां में एक कार्यक्रम में शामिल हाेंगे। इसके बाद वे पीएमसीएच का निरीक्षण करेंगे। वे दरभंगा के शोभन में बनने वाले एम्स के निरीक्षण के लिए वहां जायेंगे। इसके बाद मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच जाएंगे, जहां वे कैंसर संस्थान और पीकू इंसेंटिव यूनिट का निरीक्षण करेंगे और अस्पताल में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper