छत्तीसगढ़

सहयोग संस्था की अनूठी पहल — अब हर उम्र के लोग सीख सकेंगे सिंधी भाषा, शिक्षा होगी पूर्णतः निःशुल्क

रायपुर : अपनी मातृभाषा, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के उद्देश्य से सहयोग – एक सामाजिक संस्था द्वारा सिंधी समाज के लिए एक विशेष पहल की जा रही है। संस्था की ओर से अब बच्चों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित हर उम्र के लोगों को निःशुल्क सिंधी भाषा सिखाई जाएगी।

आज के समय में अनेक सिंधी परिवारों में बातचीत हिंदी में होने के कारण नई पीढ़ी के बहुत से बच्चे सिंधी भाषा बोलना, समझना, पढ़ना और लिखना नहीं सीख पा रहे हैं। वहीं समाज में ऐसे अनेक युवा और बड़े भी हैं, जिन्हें सिंधी भाषा के शब्दों की जानकारी नहीं है या जो सिंधी बोलना सीखना चाहते हैं। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सहयोग संस्था ने यह महत्वपूर्ण पहल शुरू करने का निर्णय लिया है।

महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा: चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, व्यापारिक नैतिकता को बताया समाज की नींव

संस्था का उद्देश्य केवल भाषा सिखाना ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक पहचान से जोड़ना भी है। इस पहल के अंतर्गत इच्छुक व्यक्तियों को सिंधी भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और सामान्य शब्दों को समझने का अवसर मिलेगा।

पाठशाला की प्रमुख विशेषताएं

– बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी उम्र के लोग जुड़ सकेंगे।
– सिंधी भाषा सीखने की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
– सिंधी भाषा के सामान्य शब्दों, बातचीत, पढ़ने और लिखने का ज्ञान दिया जाएगा।
– समय-समय पर टेस्ट एवं मूल्यांकन की व्यवस्था रहेगी।
– निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा करने पर प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था रहेगी।

सहयोग संस्था का संदेश है — “अपनी भाषा, अपनी पहचान, अपनी संस्कृति और अपना भविष्य।”

संस्था ने सिंधी समाज के सभी परिवारों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के साथ स्वयं भी इस अभियान से जुड़ें और अपनी मातृभाषा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में योगदान दें। जिन लोगों को सिंधी बोलना नहीं आता अथवा सिंधी शब्दों का ज्ञान नहीं है, वे भी बिना किसी संकोच के इस पहल में भाग ले सकते हैं।

निःशुल्क रजिस्ट्रेशन एवं संपर्क

इच्छुक अभिभावक, बच्चे, युवा एवं अन्य सभी व्यक्ति नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क करके रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

– दिव्या आडवाणी: 9399244095
– सिमरन चावला: 9131603669
– सुनीता देवानी: 9907959600
– सिमरन बजाज: 8839257575
– चंदर देवानी: 8818898192

रजिस्ट्रेशन एवं कक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए सहयोग संस्था की टीम से संपर्क करें।

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

सहयोग – एक सामाजिक संस्था
समाज सेवा • संस्कार • संस्कृति • नई पीढ़ी

आइए, सिंधी भाषा सीखें और अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper